Skip to main content

Posts

औषधीय गुणों से भरपूर है आम, जानें फलों के राजा से जुड़ी कुछ मजेदार बातें

औषधीय गुणों से भरपूर है आम , जानें फलों के राजा से जुड़ी कुछ मजेदार बातें संस्कृति व सेहत का पालन करता आम लगभग हर किसी का लुभाता है। हो भी क्यों न इसकी पत्ती से लेकर गुठली तक हर हिस्सा करिश्मे से जो भरा होता है। यूं तो भारत के लगभग हरेक फल को अच्छे स्वास्थ्य और बीमारी से दूर रखने के लिए खाने का मशविरा सदियों से दिया जाता रहा है , मगर आम की बहार जो लगभग मार्च - अप्रैल में शुरू होती है , इसका रास्ता सालभर पहले से ही बुहारा जाने लगता है। यह बात थोड़ी - सी उस ख्याल से मिलती - जुलती है कि हर दिन हम रात ढलने के साथ सूरज उगने का इंतजार करते हैं। आम के रस और स्वाद में पौष्टिकता , शुद्धता , स्वाद और विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं , जो इसे सूर्य की किरण के समान गुणकारी बनाता है। रामायण - महाभारत में भी आम के उपवनों का जिक्र है। आम भारत , पाकिस्तान तथा फिलीपींस का राष्ट्रीय फल है। भारत आम के उत्पादन में पहले स्थान पर है। वास्...